DRDODRDO
Share This Article

रायपुर, 17 सितंबर 2026। ETrendingIndia / हैदराबाद स्थित एडवांस्ड सिस्टम्स लेबोरेटरी (ASL), DRDO ने अत्याधुनिक रक्षा तकनीक में अनुसंधान के लिए कनिष्ठ अनुसंधान अध्येता (JRF) और अनुसंधान सहयोगी (RA) के पदों पर भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

भर्ती में इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस जैसे क्षेत्रों के योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। पद अस्थायी और निश्चित अवधि के होंगे।

JRF और RA के पद

विज्ञापन में अलग-अलग तकनीकी क्षेत्रों के लिए JRF के 16 पद तथा RA का 1 पद शामिल है।

कार्यक्षेत्रों में मिसाइल एवं रक्षा प्रणालियों से जुड़ी डिजाइन, प्रोपल्शन, सेंसर, FPGA, माइक्रोवेव और सिग्नल प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

संबंधित विषय में BE/B.Tech के साथ वैध GATE स्कोर जरूरी।

कई पदों के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर दोनों स्तर पर प्रथम श्रेणी निर्धारित है।

संबंधित विषय में ME/M.Tech रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता/वांछनीय योग्यता।

RA पद के लिए संबंधित क्षेत्र में ME/M.Tech तथा संबंधित अनुसंधान/तकनीकी अनुभव मांगा गया है।

आयु सीमा और फेलोशिप

JRF के लिए अधिकतम आयु 28 वर्ष और RA के लिए 35 वर्ष बताई गई है। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट मिलेगी।

JRF को ₹37,000 प्रतिमाह और RA को ₹67,000 प्रतिमाह फेलोशिप के साथ निर्धारित नियमों के अनुसार अन्य लाभ मिलेंगे।

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को हैदराबाद स्थित ASL परिसर में उपस्थित होना होगा।

कहां भेजना होगा आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन प्रारूप में आवेदन तैयार कर Advanced Systems Laboratory (ASL), DRDO, P.O. Kanchanbagh, Hyderabad-500058 के पते पर भेजना होगा। आवेदन के साथ आवश्यक प्रमाणपत्रों की प्रतियां संलग्न करनी होंगी।

आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन के 21 दिन तक है।यह विज्ञापन रोजगार समाचार के 12-18 सितम्बर 2026 अंक में प्रकाशित हुआ है.


Share This Article