Share This Article रायपुर, 24 सितंबर। CG Teacher Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ के शासकीय और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में कुल 6,812 शिक्षकीय पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। लोक शिक्षण संचालनालय के अनुसार शासकीय विद्यालयों में 5,000 नियमित पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से आयोजित की जाएगी। सहायक शिक्षक से लेकर व्याख्याता तक पद शामिल नियमित भर्ती में सहायक शिक्षक के 2,292, सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के 200, शिक्षक के 1,654 और व्याख्याता के 854 पद शामिल हैं। इनमें ई-संवर्ग के 2,227 और टी-संवर्ग के 2,773 पद हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए अलग-अलग विषयों और पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। 11 अक्टूबर से शुरू होंगी भर्ती परीक्षाएं घोषित कार्यक्रम के मुताबिक सहायक शिक्षक पद की लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को होगी। शिक्षक पद के लिए परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को और व्याख्याता पद की परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। वहीं सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के 200 पदों के लिए परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। सहायक शिक्षक और शिक्षक के आवेदन पूरे सहायक शिक्षक और शिक्षक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं व्याख्याता पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू किए जाने की तैयारी है। अभ्यर्थियों को आवेदन और परीक्षा से जुड़ी आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखने की सलाह दी गई है। आत्मानंद स्कूलों में 1,812 संविदा पदों की भर्ती स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1,812 संविदा शैक्षणिक पदों पर भी भर्ती की जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग पहली बार इन पदों के लिए केंद्रीयकृत कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा आयोजित करने की तैयारी में है। भर्ती अधिसूचना सितंबर में जारी की जा रही है, जबकि ऑनलाइन आवेदन अक्टूबर 2026 से शुरू किए जाने की तैयारी है। शासकीय और उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकीय पदों की इन भर्तियों का उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों का चयन करना है। Share This Article Post navigation एम्स रायबरेली में ग्रुप ‘A’ और ‘B’ के 9 पदों पर भर्ती…, प्रतिनियुक्ति से होगी नियुक्ति MNRE Recruitment 2026 : यंग प्रोफेशनल्स के 6 पदों पर भर्ती, 30 दिन में करें आवेदन