रायपुर, 25 सितंबर। Delhi High Court Recruitment 2026 : दिल्ली हाईकोर्ट ने वरिष्ठ निजी सहायक और निजी सहायक परीक्षा-2026 के तहत कुल 150 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती में वरिष्ठ निजी सहायक के 117 और निजी सहायक के 33 पद शामिल हैं। स्नातक उम्मीदवार दिल्ली हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 5 अक्टूबर 2026 की रात 11 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
117 वरिष्ठ निजी सहायक पद
वरिष्ठ निजी सहायक का पद ग्रुप-बी और लेवल-8 के अंतर्गत है। कुल 117 रिक्तियों में विभिन्न आरक्षित वर्गों के पद शामिल हैं। इनमें पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए 7 पद क्षैतिज आधार पर आरक्षित हैं। उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ अंग्रेजी शॉर्टहैंड में 110 शब्द प्रति मिनट से अधिक और अंग्रेजी टाइपिंग में 40 शब्द प्रति मिनट की गति तथा कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान जरूरी है।
33 निजी सहायक पद
निजी सहायक का पद ग्रुप-बी और लेवल-7 के अंतर्गत है। इस पद के लिए कुल 33 रिक्तियां हैं, जिनमें पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए 3 पद क्षैतिज आधार पर आरक्षित हैं। इसके लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना आवश्यक है। उम्मीदवार को अंग्रेजी शॉर्टहैंड में 100 शब्द प्रति मिनट से अधिक और अंग्रेजी टाइपिंग में 40 शब्द प्रति मिनट की गति के साथ कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।
आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें
दिल्ली हाईकोर्ट भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2026 रात 11 बजे निर्धारित की गई है। आवेदन में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी। परीक्षा की तारीख, समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी बाद में जारी की जाएगी।
कहां करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार दिल्ली हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.delhihighcourt.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले भर्ती का विस्तृत विज्ञापन पढ़कर शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, शुल्क और अन्य पात्रता शर्तों की जानकारी जरूर जांचनी चाहिए।

