Share This Article कोलकाता, 25 सितंबर 2026। IISER Kolkata Recruitment 2026 : भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) कोलकाता ने गैर-शैक्षणिक पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत वरिष्ठ सुपरिंटेंडेंट, काउंसलर, जूनियर इंजीनियर, नर्सिंग सहायक, जूनियर ऑफिस सहायक, जूनियर सहायक और परिचारक के कुल 18 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। योग्य भारतीय नागरिक 19 अक्टूबर 2026 शाम 5:30 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर होगी भर्ती भर्ती में वरिष्ठ सुपरिंटेंडेंट का 1 पद पे लेवल-7 के साथ शामिल है, जिसके लिए अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष निर्धारित है। काउंसलर के 1 पद के लिए लेवल-7 और अधिकतम आयु 40 वर्ष है। जूनियर इंजीनियर (सिविल) का 1 पद लेवल-6 में है और यह पद ओबीसी श्रेणी के लिए है, जिसकी अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। जूनियर सहायक के 10 पद नर्सिंग सहायक का 1 पद पे लेवल-5 में है, जिसकी अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष है। जूनियर ऑफिस सहायक (MS) के 2 पद लेवल-4 में हैं और इनके लिए अधिकतम आयु 33 वर्ष है। इसके अलावा जूनियर सहायक (MS) के 10 पद पे लेवल-3 में हैं, जिनमें विभिन्न आरक्षित श्रेणियों के पद शामिल हैं। परिचारक का 1 पद पे लेवल-1 में है। 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन सभी पदों के लिए वेतनमान 7वें वेतन आयोग के अनुसार निर्धारित पे लेवल के आधार पर होगा। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आयु सीमा और आरक्षण संबंधी पात्रता अलग हो सकती है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले संबंधित पद का विस्तृत विज्ञापन जरूर पढ़ें। आवेदन की अंतिम तारीख IISER कोलकाता भर्ती के लिए योग्य भारतीय नागरिक 19 अक्टूबर 2026 शाम 5:30 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है। यहां करें ऑनलाइन आवेदन इच्छुक उम्मीदवार IISER कोलकाता के आधिकारिक भर्ती पोर्टल apply.iiserkol.ac.in/jobs के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती पोर्टल पर प्रत्येक पद की शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आरक्षण, चयन प्रक्रिया और आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध है। Share This Article Post navigation Delhi High Court Recruitment 2026 : 150 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट युवाओं के लिए मौका, 5 अक्टूबर तक करें आवेदन IIT Mandi Recruitment 2026 : गैर-शिक्षण स्टाफ के 5 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित