Share This Article

रायपुर, 25 सितंबर 2026। Railway NTPC Recruitment 2026 : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने Non-Technical Popular Categories (Under Graduate) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए CEN No. 07/2026 का Indicative Notice जारी किया है। नोटिस के अनुसार इस भर्ती के तहत सभी RRBs में कुल 1,688 संभावित पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।

1,688 पदों पर होगी भर्ती

रेलवे की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक NTPC Under Graduate श्रेणी के विभिन्न पद 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (7th CPC) के Level-2 और Level-3 में शामिल हैं। कुल संभावित रिक्तियों की संख्या 1,688 बताई गई है। पदों के अनुसार विस्तृत पात्रता, आयु सीमा, मेडिकल स्टैंडर्ड और अन्य शर्तें विस्तृत CEN में जारी की जाएंगी।

15 अक्टूबर से शुरू हो सकता है आवेदन

Indicative Notice में आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की संभावित तारीख 15 अक्टूबर 2026 बताई गई है। वहीं ऑनलाइन आवेदन जमा करने की संभावित अंतिम तारीख 13 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

उम्र और पात्रता की जानकारी Detailed CEN में

नोटिस के अनुसार उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। हालांकि न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा समेत शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण, फीस, चयन प्रक्रिया और अन्य पात्रता शर्तों की पूरी जानकारी विस्तृत CEN No. 07/2026 में दी जाएगी।

Aadhaar Verification को लेकर RRB की सलाह

RRB ने उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान Aadhaar के जरिए अपनी प्राथमिक जानकारी सत्यापित करने की सलाह दी है। Aadhaar में दर्ज नाम और जन्मतिथि को 10वीं कक्षा के प्रमाणपत्र में दर्ज पूर्ण नाम और जन्मतिथि से 100 प्रतिशत मिलान रखने को कहा गया है। साथ ही आवेदन से पहले Aadhaar में नवीनतम फोटो और बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट रखने की सलाह दी गई है।

Detailed Notification का करना होगा इंतजार

RRB ने स्पष्ट किया है कि यह नोटिस Indicative यानी प्रारंभिक सूचना है। भर्ती की अंतिम शर्तें, पदवार रिक्तियां, पात्रता, परीक्षा प्रक्रिया और अन्य नियम विस्तृत CEN No. 07/2026 में जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को भर्ती से संबंधित आधिकारिक जानकारी के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर जारी होने वाले विस्तृत नोटिफिकेशन को देखना होगा।


Share This Article