रायपुर 2 सितंबर 2025 / ETrendingIndia / Joint Military Exercise Maitree-XIV between India and Thailand begins in Meghalaya / मैत्री सैन्य अभ्यास 2025 , भारत और थाईलैंड के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास मैत्री-XIV का 14 वां संस्करण आज से मेघालय के उमरोई स्थित जॉइंट ट्रेनिंग नोड ( JTN) में एक भव्य उद्घाटन समारोह के साथ प्रारंभ हुआ।
मैत्री सैन्य अभ्यास 2025 , इस अभ्यास का आयोजन 1 से 14 सितंबर, 2025 तक किया जा रहा है।
यह द्विपक्षीय अभ्यास दोनों देशों के बीच चल रहे सैन्य आदान-प्रदान कार्यक्रमों का हिस्सा है।
इसका उद्देश्य भारतीय सेना और रॉयल थाई सेना के बीच सहयोग, संयुक्त सहभागिता और आपसी समझ को विस्तार देना है।
इससे पहले इस अभ्यास का 13वां संस्करण थाईलैंड के टाक प्रांत के फोर्ट वाचिराप्राकन में आयोजित किया गया।
भारतीय सेना की टुकड़ी में 120 सैन्य कर्मी शामिल हैं, जिसका प्रतिनिधित्व मद्रास रेजिमेंट की एक बटालियन कर रही है।
वहीं, रॉयल थाई आर्मी की 53 कर्मियों वाली टुकड़ी का प्रतिनिधित्व प्रथम इन्फैंट्री बटालियन, 14वीं इन्फैंट्री ब्रिगेड द्वारा किया जा रहा है।
यह अभ्यास संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के अंतर्गत अर्ध-शहरी इलाकों में आतंकवाद-रोधी अभियानों पर केंद्रित होगा।
इस सामरिक अभ्यास में विशेष हथियार कौशल, शारीरिक क्षमता निर्माण और छापामार कार्रवाई शामिल हैं।
अभ्यास मैत्री भारत व थाईलैंड के बीच वर्ष 2006 में शुरू किया गया था और यह महत्वपूर्ण संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यासों में से एक है।
यह द्विपक्षीय रक्षा सहयोग क्षेत्र में शांति, स्थिरता एवं सुरक्षा के प्रति दोनों सेनाओं की साझा प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।