Share This Article

प्रयागराज महाकुंभ 2025 को इस बार पूरी तरह डिजिटल बनाया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह QR कोड स्कैनर लगाए हैं। ये क्यूआर कोड रंगों के आधार पर विभिन्न प्रकार की जानकारी प्रदान करेंगे।इसे किसी भी smartphone के माध्यम से आसानी से पढ़ा एवं समझा जा सकता है|

रंगीन QR कोड की खासियत

प्रयागराज महाकुंभ में पांच 5 रंगों के QR कोड लगाए गए हैं

  1. लाल क्यूआर कोड: आकस्मिक (इमरजेंसी) सेवाओं की जानकारी।
  2. नीला क्यूआर कोड: आवास और भोजन की व्यवस्था।
  3. हरा क्यूआर कोड: मेला प्रशासन से संबंधित जानकारी।
  4. नारंगी क्यूआर कोड: यूपी सरकार की उपलब्धियों का विवरण।
  5. सफेद या बिना रंग का क्यूआर कोड: कुंभ सहायक चैटबॉट के लिए।

वेबसाइट और व्हाट्सएप नंबर की सुविधा

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने महाकुंभ की आधिकारिक वेबसाइट https://kumbh.gov.in/ लॉन्च की है। इसके अलावा, व्हाट्सएप नंबर पर “नमस्ते” भेजकर भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।प्रयागराज मेला अथॉरिटी का नंबर 0532-2504011, 0532-2500775 है |

सुरक्षा और व्यवस्थाएं

मेले में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सुरक्षा और समस्या समाधान के लिए पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी भी जगह-जगह उपलब्ध रहेंगे।व्यक्तियों के बिछुड़ने और समान के खोने पर नागरिको की मदद के लिए भी मेला प्रशासन द्वारा व्यवस्था की गयी है|

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसे भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को भी आमंत्रित किया है।


Share This Article