Share This Article रायपुर / 03 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में अधिवक्ता आशिक अली की मौत के बाद सड़क पर शव रखकर जाम लगाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मृतक के परिजनों समेत करीब 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामला कुंडा क्षेत्र में दो गुटों के बीच हुई झड़प से जुड़ा है। झड़प में घायल हुए थे अधिवक्ता पुलिस के मुताबिक, 27 अक्टूबर को कुंडा कोतवाली क्षेत्र के बरई गांव के दर्जियान टोले में दो गुटों के बीच विवाद के बाद झड़प हुई थी। इस दौरान अधिवक्ता आशिक अली घायल हो गए थे। बाद में उनकी मौत हो गई। शव रखकर किया था सड़क जाम अधिवक्ता की मौत के बाद परिजनों और अन्य लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया था। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को मृतक के परिजनों और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Share This Article Post navigation UP Skill Development : यूपी में 1,725 करोड़ की रोजगार योजना लॉन्च, सभी 75 जिलों में बनेंगे स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन