Share This Article रायपुर, 28 सितंबर 2026 / ETrendingIndia / विदेश मंत्रालय ने सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ (SING) फोरम 2026 के लिए देश के दो राज्यों छत्तीसगढ़ और हरियाणा का चयन किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल 3 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर दौरे पर रहेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री वैश्विक निवेशकों के सामने छत्तीसगढ़ की औद्योगिक क्षमता और निवेश अवसरों को प्रस्तुत करेंगे। CEO राउंडटेबल में निवेशकों से सीधा संवाद मुख्यमंत्री साय सिंगापुर में आयोजित CEO राउंडटेबल में प्रमुख कंपनियों, निवेश संस्थानों और कारोबारी समूहों के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। वे राज्य की नई औद्योगिक विकास नीति, निवेश सुविधाओं, वनक्लिक सिंगल विंडो और कारोबारी माहौल की जानकारी देंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल और फार्मा पर फोकस प्रतिनिधिमंडल की बैठकों में इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, IT-ITES, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) और फार्मास्युटिकल्स जैसे रोजगारपरक क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने पर विशेष जोर रहेगा। कौशल और हरित विकास में सहयोग प्रतिनिधिमंडल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन, मंडई वाइल्ड लाइफ रिजर्व और गार्डन्स बाय द बे के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेगा। कौशल विकास, वन्यजीव संरक्षण, उद्यानिकी और हरित विकास में सिंगापुर के अनुभवों का लाभ लेने की संभावनाओं पर चर्चा होगी। वैश्विक साझेदारी से रोजगार के नए अवसर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सिंगापुर यात्रा छत्तीसगढ़ को वैश्विक साझेदारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। इसका उद्देश्य राज्य में निवेश बढ़ाने, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बनाने और वैश्विक विशेषज्ञता व नवाचार से विकास को गति देना है। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार, CSIDC के प्रबंध निदेशक विश्वेश कुमार और मुख्यमंत्री के OSD उमेश अग्रवाल शामिल रहेंगे। Share This Article Post navigation छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन : 25 वर्ष की अर्हकारी सेवा पूर्ण करने पर कर्मचारियों को पूर्ण पेंशन का लाभ देने की मांग … छत्तीसगढ़ की बिटिया : एशियन गेम्स की स्वर्ण विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपये… CM साय ने किया ऐलान