IAS Ashish KumarIAS Ashish Kumar
Share This Article

 छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए 2021 बैच के आईएएस अधिकारी आशीष कुमार टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को आदेश जारी किया।



आदेश के मुताबिक आशीष कुमार टिकरिहा वर्तमान में छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक के पद पर कार्यरत हैं। अब वे अपने वर्तमान दायित्वों के साथ जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
शासन के आदेश के बाद जनसंपर्क विभाग के प्रशासनिक और विभागीय कामकाज की जिम्मेदारी भी उनके पास रहेगी। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जा रही है।


Share This Article