Share This Article रायपुर, 30 सितंबर 2026 / ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ राज्योत्सव इस बार भारतीय वायुसेना के रोमांचकारी प्रदर्शन से और खास होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर 2 नवंबर 2026 को नवा रायपुर के आसमान में भारतीय वायुसेना की ‘सारंग’ हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम और ‘आकाशगंगा’ पैराशूट टीम अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगी। छह हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब ‘सारंग’ टीम के छह हेलीकॉप्टर एक साथ उड़ान भरकर अलग-अलग फॉर्मेशन और एयरोबेटिक करतब दिखाएंगे। टीम स्वदेशी एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) ‘ध्रुव’ से प्रदर्शन करती है। इसके अलावा वायुसेना के तीन अन्य हेलीकॉप्टर भी अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे। आकाशगंगा टीम करेगी पैराशूट जंप कार्यक्रम में वायुसेना की ‘आकाशगंगा’ पैराशूट डिस्प्ले टीम के प्रशिक्षित पैराट्रूपर्स आसमान से छलांग लगाकर पैराशूट के जरिए रोमांचकारी प्रदर्शन करेंगे। आयोजन में 100 से अधिक वायुसेना अधिकारी और जवान शामिल होंगे। ट्रैफिक और सुरक्षा पर विशेष फोकस कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने तैयारियों को लेकर वायुसेना और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने ट्रैफिक, पार्किंग, सुरक्षा, बैरिकेडिंग और साउंड सिस्टम की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश दिए। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्वेता सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम स्थल और आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। भीड़ और यातायात प्रबंधन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है। राज्योत्सव में सारंग की हवाई कलाबाजियां और आकाशगंगा का पैराशूट प्रदर्शन इस आयोजन के प्रमुख आकर्षणों में शामिल होंगे। Share This Article Post navigation भिलाई स्टील प्लांट : कबाड़ चोरी मामले की CBI जांच को मंजूरी… विधायक रिकेश सेन का दावा गुजरात के वडनगर और बस्तर से रायपुर पहुंचे बाइक राइडर्स : मुख्यमंत्री ने कहा – सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला है सेवा संकल्प यात्रा