Share This Article रायपुर, 02 अक्टूबर 2026 / ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें बढ़ सकती है। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB/EOW) ने उन्हें नोटिस जारी किया है। नोटिस में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के साथ भारतीय दंड संहिता (IPC) की कई धाराओं का उल्लेख किया गया है। ACB/EOW की ओर से जारी नोटिस में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 7A और 12 का उल्लेख है। इसके अलावा IPC की धारा 420, 120-B, 384, 467, 468 और 471 के तहत दर्ज प्रकरण का भी हवाला दिया गया है। नोटिस में बताया गया है कि अपराध क्रमांक 03/2024 में विवेचना के बाद अभियोग पत्र प्रस्तुत किया जाना है। यह अभियोग पत्र विशेष न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम), जिला रायपुर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। Share This Article Post navigation Hindi Pakhwada 2026 : रिफॉर्म उत्सव और राजभाषा हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन, विजेताओं को मिले पुरस्कार Swachh Bharat : कृषि महाविद्यालय में गांधी जयंती पर स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, 250 विद्यार्थियों ने निकाली रैली