Share This Article CSPGCL-CSPDCL : छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (CSPTCL) ने CSPGCL और CSPDCL में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए जारी विज्ञापन में संशोधन किया है। संशोधित विज्ञापन के अनुसार डाटा एंट्री ऑपरेटर, फायर अटेंडेंट और जूनियर इंजीनियर समेत कुल 721 पदों की जानकारी दी गई है। यह संशोधन 7 अगस्त 2026 को जारी भर्ती सूचना 569995 में किया गया है। CSPGCL में 140 पद CSPGCL में डाटा एंट्री ऑपरेटर के 95 पद और फायर अटेंडेंट ग्रेड-II के 45 पद हैं। डाटा एंट्री ऑपरेटर: 95 पद, वेतनमान ₹19,800–62,600 फायर अटेंडेंट ग्रेड-II: 45 पद, वेतनमान ₹14,800–33,000 CSPDCL में 581 पद CSPDCL में जूनियर इंजीनियर (T&D) के 131 पद और डाटा एंट्री ऑपरेटर के 450 पद निर्धारित किए गए हैं। JE इलेक्ट्रिकल: 124 पदJE इलेक्ट्रॉनिक्स/ETC: 7 पदJE का वेतनमान: ₹35,400–1,12,400 डाटा एंट्री ऑपरेटर: 450 पद, वेतनमान ₹19,800–62,600 आवेदन और परीक्षा की जानकारी वेबसाइट पर कंपनी ने बताया है कि भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया, परीक्षा की शर्तें और निर्देश CSPC की आधिकारिक वेबसाइट www.cspc.co.in पर अलग से अपलोड किए जाएंगे। भर्ती विज्ञापन में शामिल अन्य पदों की संख्या में कोई बदलाव नहीं किया गया है। Share This Article Post navigation CSPDCL-CSPTCL भर्ती में बड़ा बदलाव, असिस्टेंट इंजीनियर के पदों की संख्या संशोधित Shram Yashasvi Puraskar : श्रम यशस्वी पुरस्कार का मौका, आवेदन की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर