Shram Yashasvi Puraskar: Opportunity for the Shram Yashasvi Award; application deadline is October 5.Shram Yashasvi Puraskar
Share This Article

Shram Yashasvi Puraskar : श्रम विभाग ने श्रम के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रमिकों एवं संस्थाओं को प्रोत्साहित करने के लिए स्व. रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार-2025-26 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इस पुरस्कार के तहत चयनित श्रमिक अथवा संस्था को 2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

श्रम विभाग द्वारा पात्र श्रमिकों एवं संस्थाओं से 5 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक श्रमिक एवं संस्थाएं श्रम विभाग के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

हाथकरघा बुनकरों के लिए राजराजेश्वरी करुणामाता पुरस्कार : 15 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

छत्तीसगढ़ के हाथकरघा बुनकरों की कला और हुनर को प्रोत्साहित करने के लिए ‘राजराजेश्वरी करुणामाता हाथकरघा प्रोत्साहन पुरस्कार योजना 2026-27’ के तहत प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं।

योजना में चयनित दो सर्वश्रेष्ठ बुनकरों को एक-एक लाख रुपये नगद पुरस्कार के साथ प्रतीक चिन्ह, शॉल और श्रीफल प्रदान किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 शाम 4 बजे है।

दो बुनकरों को मिलेगा एक-एक लाख रुपये

योजना के तहत निर्णायक मंडल द्वारा चयनित दो सर्वश्रेष्ठ बुनकरों को 1-1 लाख रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ प्रतीक चिन्ह, शॉल और श्रीफल भी प्रदान किया जाएगा।

किस तरह की प्रविष्टियां मान्य

छत्तीसगढ़ के हाथकरघा बुनकरों द्वारा तैयार पारंपरिक या आधुनिक डिजाइन के सूती वस्त्र, …


Share This Article