EVM VVPAT WarehouseEVM VVPAT Warehouse
Share This Article

रायपुर, 06 अक्टूबर 2026। EVM VVPAT Warehouse : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया।

सीलिंग और सुरक्षा व्यवस्था की जांच

निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था, सीलिंग, सीसीटीवी निगरानी सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने वेयरहाउस की व्यवस्थाओं से संबंधित जानकारी भी कलेक्टर को दी।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

मासिक निरीक्षण के दौरान राजनीतिक दल के प्रतिनिधि राज देवांगन और अनिल राय चूड़ा भी उपस्थित रहे। निरीक्षण प्रक्रिया के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अधिकारी भी रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, एडीएम उमाशंकर बंदे, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


Share This Article