Bemetara Zila PanchayatBemetara Zila Panchayat
Share This Article

रायपुर, 14 अक्टूबर 2026 / ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिला पंचायत कार्यालय ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत संविदा आधार पर दो पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इनमें सहायक ग्रेड-03 और डाटा एंट्री ऑपरेटर के एक-एक पद शामिल हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 23 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे तक इस स्पीड पोस्ट/ पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

कितना मिलेगा संविदा वेतन?

सहायक ग्रेड-03: ₹18,000 प्रतिमाह (वेतन स्तर-4)

डाटा एंट्री ऑपरेटर: ₹23,350 प्रतिमाह (वेतन स्तर-6)

शैक्षणिक योग्यता

दोनों पदों के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना आवश्यक है। इसके साथ संबंधित पद के अनुसार कंप्यूटर एवं हिंदी-अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान जरूरी है।

सहायक ग्रेड-03 के लिए: मान्यता प्राप्त संस्था से हायर सेकेंडरी (10+2), कंप्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा तथा निर्धारित कंप्यूटर कौशल परीक्षा में उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए: हायर सेकेंडरी (10+2), कंप्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा और निर्धारित हिंदी-अंग्रेजी टाइपिंग एवं कंप्यूटर कौशल संबंधी योग्यता आवश्यक है।

आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
अधिकतम आयु: 40 वर्ष
आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी।

आवेदन कैसे और कब तक करें?

आवेदन निर्धारित प्रारूप में बंद लिफाफे में पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट से भेजना होगा। लिफाफे पर संबंधित पद का नाम स्पष्ट रूप से लिखना आवश्यक है।

कार्यालय: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बेमेतरा, छत्तीसगढ़।

आवेदन पत्र का विस्तृत प्रारूप जिला पंचायत बेमेतरा की सूचना पटल पर लगाई गई है तथा जिले की वेबसाइटhttps://bemetara.gov.in पर भी इसका अवलोकन किया जा सकता है।


Share This Article