Share This Article रायपुर, 23 अक्टूबर 2026। ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) रायपुर में गैर-शैक्षणिक पदों पर सरकारी नौकरी पाने का अवसर है। संस्थान ने अधीक्षक, तकनीकी सहायक, वरिष्ठ सहायक, वरिष्ठ तकनीशियन, तकनीशियन और कार्यालय परिचारक के कुल 37 पदों पर नियमित भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर होगी भर्ती अधीक्षक: 4 पद तकनीकी सहायक: 13 पद वरिष्ठ सहायक: 1 पद वरिष्ठ तकनीशियन: 1 पद तकनीशियन: 15 पद कार्यालय परिचारक: 3 पद वेतनमान और आरक्षण पदों के अनुसार सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत वेतन स्तर-1 से स्तर-6 तक वेतन दिया जाएगा। भर्ती में अनारक्षित, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए निर्धारित आरक्षण लागू होगा। कहां देखें भर्ती की पूरी जानकारी? योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी NIT रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वेबसाइट: “NIT रायपुर भर्ती पोर्टल” https://nitrr.ac.in/advertisement.php Share This Article Post navigation सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में शिक्षक और मैस प्रबंधक के पदों पर भर्ती, 21 दिनों में करें आवेदन डिजाइनिंग के क्षेत्र में करियर बनाने का मौका… UCEED और CEED 2027 के लिए आवेदन आमंत्रित