Share This Article रायपुर, 25 अक्टूबर 2026। ETrendingIndia / सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट) स्केल-I के 321 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें 200 पद जनरलिस्ट और 121 पद स्पेशलिस्ट के हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन के लिए दो चरणों में ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। महत्वपूर्ण तिथियां ऑनलाइन आवेदन शुरू: 8 अक्टूबर 2026 आवेदन की अंतिम तिथि: 28 अक्टूबर 2026 प्रारंभिक परीक्षा (फेज-I): 17 नवंबर 2026 मुख्य परीक्षा (फेज-II): 22 दिसंबर 2026 किस विभाग में कितने पद? स्पेशलिस्ट के 121 पद: फाइनेंस( सीए और एमसीए): 20 लीगल: 20 इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी: 10 +1 ऑटोमोबाइल इंजीनियर: 20 रिस्क इंजीनियर: 28 कंपनी सेक्रेटरी: 2 एग्रीकल्चर: 20 जनरलिस्टके 200 पद निर्धारित किए गए हैं। आरक्षण का लाभ भर्ती में अनारक्षित, ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए पद निर्धारित हैं। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए भी नियमानुसार आरक्षण का प्रावधान है। कैसे करें आवेदन? उम्मीदवार नेशनल इंश्योरेंस की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट https://nationalinsurance.nic.co.in/recruitment पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। सलाह: आवेदन करने से पहले संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, अनुभव और अन्य शर्तों की आधिकारिक अधिसूचना में जांच जरूर कर लें। Share This Article Post navigation दिल्ली जिला अदालतों में 641 पदों पर भर्ती, 4 नवंबर तक करें आवेदन BHEL Recruitment 2027: बीएचईएल में 660 पदों पर भर्ती, 10वीं पास ITI उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर