Share This Article रायपुर, 27 अक्टूबर 2026। CG Rajyotsav 2026 : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव 2026 मनाया जाएगा। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। विभिन्न जिलों में मंत्री, सांसद और विधायक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस वर्ष राज्योत्सव की थीम ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ रखी गई है। कार्यक्रमों में विकास योजनाओं और सरकारी उपलब्धियों की प्रदर्शनी, स्थानीय कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ देने से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। 2 नवंबर को राज्योत्सव, मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों को मिली जिम्मेदारी राज्य शासन के आदेश के अनुसार जांजगीर-चांपा में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और दुर्ग में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। सरगुजा में रामविचार नेताम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में दयालदास बघेल, कांकेर में केदार कश्यप, कोरबा में लखन लाल देवांगन, जशपुर में श्याम बिहारी जायसवाल, रायगढ़ में ओ.पी. चौधरी, सूरजपुर में लक्ष्मी राजवाड़े, गरियाबंद में टंकराम वर्मा और राजनांदगांव में गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सांसदों को इन जिलों में बनाया गया मुख्य अतिथि बलौदाबाजार-भाटापारा में बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में विजय बघेल, कबीरधाम में संतोष पाण्डेय, बलरामपुर-रामानुजगंज में चिंतामणि महाराज, महासमुंद में रूपकुमारी चौधरी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में राधेश्याम राठिया, सक्ती में कमलेश जांगड़े, दंतेवाड़ा में महेश कश्यप, बालोद में भोजराज नाग, सुकमा में देवेन्द्र प्रताप सिंह और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में लक्ष्मी वर्मा मुख्य अतिथि होंगे। कोरिया जिले में विधायक भैयालाल राजवाड़े को मुख्य अतिथि बनाया गया है। बीजापुर जिले में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब कार्यक्रम में शामिल होंगे। इन जिलों में विधायक करेंगे राज्योत्सव कार्यक्रमों में शिरकत मुंगेली में पुन्नूलाल मोहले, धमतरी में अजय चन्द्राकर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में रेणुका सिंह, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में अमर अग्रवाल, कोंडागांव में लता उसेंडी, नारायणपुर में विक्रम उसेंडी और बस्तर में किरण देव मुख्य अतिथि होंगे। जिला प्रशासन को मुख्य अतिथियों के परामर्श से कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और आयोजन की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर सजेंगे कार्यक्रम स्थल इस वर्ष राज्योत्सव के कार्यक्रमों में महिला सशक्तीकरण और युवाओं की प्रगति पर विशेष जोर रहेगा। विभिन्न सरकारी विभाग अपनी योजनाओं, उपलब्धियों और सफल परियोजनाओं की प्रदर्शनी लगाएंगे। स्थानीय कलाकारों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा। साथ ही, शासन की कल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने की व्यवस्था भी की जाएगी। 1 से 3 नवंबर तक जगमगाएंगे सरकारी भवन राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 से 3 नवंबर तक सभी जिला मुख्यालयों में स्थित शासकीय भवनों को रोशनी से सजाया जाएगा। संबंधित विभाग अपने बजट से आवश्यक व्यवस्थाएं करेंगे। राज्य शासन ने सभी कलेक्टरों को कार्यक्रमों की तैयारी, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति और आयोजन की गरिमा बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। Share This Article Post navigation बलरामपुर जिला पंचायत में संविदा भर्ती, 3 पदों पर नौकरी का मौका; 5 नवंबर तक करें आवेदन तालाबों में उग रही खुशहाली..! मखाना खेती से आत्मनिर्भर बनेंगी धमतरी की महिलाएं