Share This Article भोपाल/कटनी, 28 अक्टूबर 2026। MP Agriculture News : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की समृद्धि और कृषि के विस्तार के लिए लगातार प्रयास कर रही है। कटनी में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को इंदौर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पारंपरिक खेती के साथ चिया सीड, अश्वगंधा और काजू प्रसंस्करण जैसी गतिविधियां किसानों के लिए नए अवसर खोल रही हैं। सिंचाई परियोजनाओं से बढ़ेंगी खेती की संभावनाएं मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्मदा घाटी की सिंचाई परियोजनाओं से मालवा और निमाड़ में कृषि का विस्तार हुआ है। इसी तरह सतना और कटनी क्षेत्र में भी सिंचाई सुविधाओं के विकास के प्रयास किए जा रहे हैं। स्लीमनाबाद सिंचाई परियोजना से क्षेत्र के किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है। प्राकृतिक खेती और पशुपालन को मिलेगा बढ़ावा डॉ. यादव ने प्राकृतिक खेती, जैविक खेती और पशुपालन को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि गोवर्धन पूजन के अवसर पर प्रदेश के वृंदावन गांवों में गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमें श्रेष्ठ दुग्ध उत्पादक गायों के पालकों को प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार के रूप में 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। नरवाई प्रबंधन के लिए किसानों को मदद कटनी जिले के बोहरीबंद के किसान गोविंद पटेल ने मुख्यमंत्री को बताया कि हैप्पी सीडर और सुपर सीडर जैसे कृषि यंत्रों से नरवाई प्रबंधन में मदद मिल रही है। उन्होंने कृषि यंत्रों पर मिलने वाली सब्सिडी की जानकारी भी दी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में उपयुक्त क्षेत्रों को चिह्नित कर किसानों को कृषि यंत्र उपलब्ध कराने की योजना बनाई जाए। काजू प्रोसेसिंग से किसान को मिला नया अवसर कटनी के किसान अंकित नवानी ने बताया कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) के तहत 10 लाख रुपये की सब्सिडी प्राप्त कर उन्होंने काजू प्रसंस्करण का काम शुरू किया है। अब वे काजू की ग्रेडिंग, कटिंग और बिक्री के काम को आगे बढ़ा रहे हैं। वहीं, किसान रामरूप पटेल ने बताया कि वे आठ एकड़ जमीन पर मिर्च, बैंगन, धान, गेहूं और बागवानी की खेती कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने चंद्रभान कुशवाह सहित अन्य उन्नतशील किसानों से भी संवाद किया और उनके कृषि नवाचारों की जानकारी ली। Share This Article Post navigation MP Sabha Election : हरदीप सिंह पुरी होंगे BJP के उम्मीदवार, 12 नवंबर को मतदान