Share This Article रायपुर, 29 अक्टूबर 2026/ ETrendingIndia / सीमा शुल्क, उत्पाद शुल्क और सेवा कर अपीलीय अधिकरण (CESTAT) ने विभिन्न पदों पर प्रतिनियुक्ति के आधार पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत कुल 78 पद भरे जाएंगे। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। किन पदों पर होगी भर्ती? विज्ञापन के अनुसार, पदों का विवरण इस प्रकार है: सहायक रजिस्ट्रार: 6 पद वरिष्ठ निजी सचिव: 5 पद निजी सहायक ग्रेड-I: 19 पद निजी सहायक ग्रेड-II: 5 पद उच्च श्रेणी लिपिक (UDC): 6 पद निम्न श्रेणी लिपिक (LDC): 7 पद मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS): 30 पद प्रतिनियुक्ति के आधार पर भर्ती इन पदों पर केंद्र सरकार के अंतर्गत कार्यरत पात्र अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति के आधार पर नियुक्ति की जाएगी। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य पात्रता शर्तें अलग-अलग निर्धारित हैं। आवेदन कैसे करें? आवेदन निर्धारित प्रारूप में संबंधित विभाग के माध्यम से पंजीयक को भेजना होगा. रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से 60 दिनों के भीतर मिलना होगा. यह विज्ञापन रोजगार समाचार के 17-23 अक्टूबर 2026 अंक में प्रकाशित हुआ है। अधिकरण की बेंच दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलोर, अहमदाबाद, इलाहाबाद, हैदराबाद और चंडीगढ़ में स्थित है।उम्मीदवार को बायोडाटा में अपने पसंदीदा पदस्थापना के स्थान का उल्लेख करना होगा. विज्ञापन में अधिकतम आयु सीमा 56 वर्ष का उल्लेख है। आवेदन की अंतिम तिथि तथा विस्तृत पात्रता संबंधी जानकारी के लिए आधिकारिक विज्ञापन देखना जरूरी है। Share This Article Post navigation मरीन इंजीनियरिंग में करियर बनाने का सुनहरा मौका…! कोचीन शिपयार्ड में 40 सीटों पर प्रवेश शिक्षक बनने का मौका…! MCTE में एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर के 18 पदों पर भर्ती