MCTEMCTE
Share This Article

रायपुर, 29 अक्टूबर 2026/ ETrendingIndia / मध्य प्रदेश के महू स्थित मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (MCTE) में शिक्षण के क्षेत्र में नौकरी का अवसर है। कॉलेज के कैडेट प्रशिक्षण विंग ने अनुबंध के आधार पर एक वर्ष के लिए एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 18 पदों पर भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

योग्य उम्मीदवारों को ₹31,500 से ₹40,000 तक मासिक मानदेय मिलेगा।

18 पदों पर होगी भर्ती

  • एसोसिएट प्रोफेसर: 4 पद, ₹40,000 प्रतिमाह।
  • असिस्टेंट प्रोफेसर: 14 पद, ₹31,500 प्रतिमाह।
  • नियुक्ति अवधि: एक वर्ष, अनुबंध के आधार पर।

योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। इंजीनियरिंग, कंप्यूटर विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स, गणित, भौतिक विज्ञान और अन्य संबंधित विषयों के लिए पद निर्धारित हैं।

अधिकतम आयु सीमा 60 वर्ष है। पदवार योग्यता और अनुभव की शर्तें विज्ञापन में दी गई हैं।

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन डाक या ईमेल के माध्यम से भेज सकते हैं। आवेदन विज्ञापन प्रकाशित होने के 21 दिनों के भीतर करना होगा।

पता: कैडेट प्रशिक्षण विंग, मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, महू, मध्य प्रदेश-453441

ईमेल: [email protected]
संपर्क नंबर: 9007428425

नोट: आवेदन भेजने से पहले संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य शर्तों की आधिकारिक विज्ञप्ति से पुष्टि अवश्य करें।


Share This Article