working professionalsworking professionals
Share This Article

रायपुर, 29 अक्टूबर 2026/ ETrendingIndia / इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट लखनऊ ने वर्किंग प्रोफेशनल्स और उच्च शिक्षा ले रहे छात्रों के लिए नए एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम शुरू किए हैं।

आईआईटी मद्रास के कोर्स इलेक्ट्रिक व्हीकल, ईवी टेस्टिंग, मैन्युफैक्चरिंग, ईएसजी और सप्लाई चेन जैसे क्षेत्रों में 6 कोर्स हैं।

वहीं आईआईएम लखनऊ ने टीमलीज एडटेक के साथ मिलकर कुल 11 महीनों का एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम इन ब्रांड मैनेजमेंट शुरू किया है। इसमें 132 घंटे की पढ़ाई होगी। इसमें 114 घंटे की लाइव ऑनलाइन क्लास और आईआईएम लखनऊ कैंपस में 3 दिन का कैंपस इमर्शन शामिल है।


Share This Article