Share This Article 1 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ पुलिस में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला नारायणपुर में विशेष कार्यबल (बस्तर फाइटर्स) के अंतर्गत फाइटर आरक्षक सेवा भर्ती 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती में कुल 383 पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 2 नवंबर से शुरू होगी और स्थानीय निवासी पात्र अभ्यर्थी 11 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। वर्गवार पदों का विवरण कुल 383 पदों में वर्गवार आरक्षण इस प्रकार है: अनारक्षित वर्ग : 42 पद अन्य पिछड़ा वर्ग : 53 पद अनुसूचित जाति : 20 पद अनुसूचित जनजाति : 268 पद कहां जमा करेंआवेदन? अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन कार्यालय पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर अथवा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) छोटेडोंगर या बेनूर में जमा कर सकते हैं। इसके अलावा पंजीकृत डाक से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला नारायणपुर, पिन कोड 494661 पर आवेदन भेज सकते हैं। कहां मिलेगी भर्ती की जानकारी? आवेदन प्रारूप, शारीरिक मापदंड, शारीरिक योग्यता परीक्षा और लिखित परीक्षा सहित विस्तृत जानकारी छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट cgpolice.gov.in तथा नारायणपुर पुलिस की वेबसाइटhttps:// narayanpur.cgpolice.gov.in पर उपलब्ध है। Share This Article Post navigation DPCC Recruitment : दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति में 59 पदों पर भर्ती, आवेदन के लिए तीन चरणों की समय-सीमा तय नर्सिंग में प्रवेश : 2 नवंबर से आवेदन, 8 नवंबर तक चुन सकेंगे कॉलेज