Share This Article

रायपुर, 05 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / आयोग ने 10 अलग-अलग श्रेणियों के कुल 25 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती

आयोग में सीनियर पीपीएस, सीनियर रिसर्च ऑफिसर और असिस्टेंट लॉ ऑफिसर के एक-एक पद भरे जाएंगे।

इसके अलावा रिसर्च ऑफिसर के 2, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर का 1, लीगल असिस्टेंट के 8, रिसर्च असिस्टेंट के 4, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर का 1, पर्सनल असिस्टेंट के 5 और एलडीसी का 1 पद शामिल है।

कौन कर सकता है आवेदन?

केंद्र और राज्य सरकारों, केंद्र शासित प्रदेशों, विश्वविद्यालयों, सार्वजनिक उपक्रमों तथा स्वायत्त संस्थाओं में कार्यरत योग्य अधिकारी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि पर अधिकतम आयु 56 वर्ष निर्धारित है।

वेतन और चयन प्रक्रिया

पदों के अनुसार पे लेवल-2 से लेवल-12 तक वेतनमान मिलेगा। आवेदन के साथ पिछले पांच वर्षों की प्रमाणित APAR रिपोर्ट और विजिलेंस क्लीयरेंस प्रमाणपत्र देना अनिवार्य है।

आवेदन की अंतिम तिथि

निर्धारित प्रारूप में आवेदन उचित माध्यम से राष्ट्रीय महिला आयोग, जसोला, नई दिल्ली के पते पर भेजना होगा। आवेदन रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशित होने से 30 दिनों के भीतर पहुंचना चाहिए। यह विज्ञापन रोजगार समाचार के 24-30 अक्टूबर 2026 अंक में प्रकाशित हुआ है।


Share This Article
Advertisement Carousel