Share This Article रायपुर, 05 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए महज 15 रुपये में अनलिमिटेड 5G डेटा का नया पैक पेश किया है। इसमें 24 घंटे तक हाई-स्पीड इंटरनेट इस्तेमाल करने की सुविधा मिलेगी। खास बात यह है कि कम कीमत वाला यह पैक वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग, बड़ी फाइल डाउनलोड करने और घर से काम करने वाले यूजर्स के लिए उपयोगी साबित हो सकता है। 24 घंटे तक अनलिमिटेड 5G डेटा जियो के इस नए पैक की कीमत 15 रुपये रखी गई है। इसकी वैधता 24 घंटे होगी। सामान्य डेटा ऐड-ऑन पैक में जहां डेटा इस्तेमाल की सीमा तय होती है, वहीं इस पैक में निर्धारित अवधि तक अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा। वीडियो स्ट्रीमिंग से लेकर गेमिंग तक फायदा इस पैक के जरिए ग्राहक 4K वीडियो देख सकेंगे, लाइव स्पोर्ट्स का आनंद ले सकेंगे और ऑनलाइन मल्टीप्लेयर गेम खेल सकेंगे। इसके अलावा बड़ी फाइलें अपलोड करने, क्लाउड बैकअप और मोबाइल हॉटस्पॉट से लैपटॉप चलाने में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा। MyJio ऐप से कर सकेंगे रिचार्ज ग्राहक MyJio ऐप, Jio.com और अधिकृत रिटेल स्टोर से यह रिचार्ज करा सकते हैं। इन शर्तों का रखें ध्यान अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ लेने के लिए 5G सपोर्ट वाला स्मार्टफोन, सक्रिय पात्र प्लान और संबंधित क्षेत्र में जियो का True 5G नेटवर्क होना जरूरी है। रिचार्ज से पहले ग्राहक MyJio ऐप पर अपने नंबर की पात्रता और पैक की शर्तें जरूर जांच लें। Share This Article Post navigation विदेश में बैठे-बैठे भारतीय शेयर बाजार में निवेश…! सेबी ने आसान किए KYC नियम