Share This Article CG Paddy Purchase : छत्तीसगढ़ में धान बेचने वाले किसानों के लिए राहत भरी खबर है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में टोकन व्यवस्था को आसान बनाया गया है। अब किसान मोबाइल ऐप से अपनी सुविधानुसार टोकन प्राप्त कर सकेंगे। 10 नवंबर से टोकन, 15 नवंबर से खरीदी किसान 10 नवंबर से ‘तुंहर टोकन’ ऐप के माध्यम से 15 जनवरी 2027 तक की खरीदी के लिए टोकन बुक कर सकते हैं। धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होगी। ऐप पर 24 घंटे टोकन लेने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। रकबे के अनुसार मिलेंगे टोकन किसानों की जमीन के आधार पर टोकन की सीमा तय की गई है। 2 एकड़ तक जमीन पर 1 टोकन। 2 से 10 एकड़ तक 2 टोकन। 10 एकड़ से अधिक पर अधिकतम 3 टोकन। 70 प्रतिशत टोकन ऑनलाइन प्रतिदिन की खरीदी सीमा के 70 प्रतिशत टोकन ऐप से और 30 प्रतिशत टोकन समितियों के माध्यम से जारी होंगे। ऐप के ऑनलाइन कोटे में 80 प्रतिशत टोकन छोटे और सीमांत किसानों के लिए आरक्षित हैं। आधार सत्यापन जरूरी टोकन के लिए आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी सत्यापन और किसान कोड या पंजीयन संबंधी जानकारी जरूरी होगी। खरीदी केंद्र पर आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन भी किया जाएगा। तुंहर टोकन एप को अपग्रेड करें किसान धान खरीद नहीं होने पर तुंहर टोकन एप को फिर से अपग्रेड करें तथा समिति से संपर्क करें. Share This Article Post navigation बिलासपुर-छपरा-बिलासपुर के मध्य 02-02 फेरे के लिए… पूजा स्पेशल ट्रेन…पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल एवं उमरिया स्टेशनों में स्टापेज बगिया बैराज सह दाबयुक्त उद्वहन सिंचाई परियोजना का सीएम ने किया भूमिपूजन : जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ