Share This Article

रायपुर, 11 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान (TIFR) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत वैज्ञानिक अधिकारी, वैज्ञानिक सहायक, ट्रेड्समैन, क्लर्क और वर्क असिस्टेंट के कुल 9 पद भरे जाएंगे।

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 36,360 रुपये से लेकर 1,40,150 रुपये तक कुल मासिक परिलब्धियां मिलेंगी। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।

इन पदों पर होगी भर्ती

संस्थान के विज्ञापन संख्या 2026/30 के अनुसार पदों का विवरण इस प्रकार है।

  • वैज्ञानिक अधिकारी (D) – 2 पद
  • वैज्ञानिक सहायक (B) – 2 पद
  • ट्रेड्समैन (टर्नर) – 2 पद
  • क्लर्क – 1 पद
  • वर्क असिस्टेंट (सहायक) – 1 पद
  • वर्क असिस्टेंट (तकनीकी/फिटर) – 1 पद

कहां करें आवेदन?

ऑनलाइन आवेदन विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि से 25 दिनों के भीतर करना होगा। यह विज्ञापन रोजगार समाचार के 31अक्टूबर-6 नवंबर 2026 अंक में प्रकाशित हुआ है.आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.tifr.res.in/positions पर जाएं।


Share This Article
Advertisement Carousel