Share This Article रायपुर, 14 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर में 12 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 17 नवंबर 2026 को वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित होगा। इच्छुक एवं योग्य महिला अभ्यर्थी निर्धारित समय पर आवेदन और आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकती हैं। इन पदों पर होगी भर्ती भर्ती घरघोड़ा और रायगढ़ स्थित सखी सेंटर के लिए की जाएगी। पदों का विवरण इस प्रकार है: केंद्र प्रशासक – 1 पद साइको सोशल काउंसलर – 1 पद केस वर्कर – 2 पद पैरा लीगल कार्मिक/वकील – 1 पद कार्यालय सहायक – 1 पद बहुउद्देशीय कर्मचारी/रसोइया – 4 पद सुरक्षा गार्ड/नाइट गार्ड – 2 पद। 11,360 से 31,450 रुपये तक मानदेय पद के अनुसार मासिक एकमुश्त सेवा शुल्क 11,360 से 31,450 रुपये निर्धारित है। शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग होगी। इसमें आठवीं, हाईस्कूल, स्नातक, कानून, सामाजिक कार्य और मनोविज्ञान से संबंधित योग्यताएं शामिल हैं। कुछ पदों के लिए निर्धारित कार्यानुभव भी अनिवार्य है। 17 नवंबर को यहां पहुंचें अभ्यर्थियों की आयु 1 जनवरी 2026 को 21 से 35 वर्ष होनी चाहिए। नियमानुसार छूट सहित अधिकतम आयु 45 वर्ष होगी। छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना और महिला होना अनिवार्य है। पंजीयन एवं आवेदन: 17 नवंबर 2026 को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास कार्यालय, रायगढ़ में आवेदन जमा करना होगा। अभ्यर्थी मूल दस्तावेज, स्वप्रमाणित प्रतियां और अनुभव प्रमाण-पत्र साथ लेकर पहुंचें। चयन मेरिट, वॉक-इन इंटरव्यू एवं कौशल परीक्षा के आधार पर होगा। नियुक्ति प्रारंभिक रूप से अधिकतम दो वर्ष के लिए होगी। Share This Article Post navigation बस्तर फाइटर आरक्षक बनने का मौका…! कोंडागांव जिले के युवाओं से आवेदन आमंत्रित, 12 दिसंबर अंतिम तिथि छत्तीसगढ़ कृषि विभाग में नौकरी का मौका, 17 नवंबर को इंटरव्यू