Raipur Police TransferRaipur Police Transfer
Share This Article

रायपुर, 13 नवंबर 2026। Raipur Police Transfer : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक फेरबदल के तहत चार निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेश में आमानाका, उरला और तेलीबांधा थानों के लिए नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। वहीं टिकरापारा में पदस्थ प्रमोटिव निरीक्षक बालेश्वर लहरे को रक्षित केंद्र भेजा गया है।

इन निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी

तबादला आदेश के अनुसार अजय झा को आमानाका थाना प्रभारी बनाया गया है। सुधांशु बघेल को उरला थाने की कमान सौंपी गई है, जबकि रोहित मालेकर तेलीबांधा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं टिकरापारा में पदस्थ बालेश्वर लहरे को रक्षित केंद्र स्थानांतरित किया गया है।

पुलिस कमिश्नर की समीक्षा बैठक के बाद फेरबदल

जानकारी के मुताबिक, रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने गुरुवार को थाना प्रभारियों की समीक्षा बैठक ली थी। इसमें कानून-व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों और थानों में लंबित मामलों की स्थिति पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान कई थाना प्रभारियों को लंबित मामलों और शिकायतों को लेकर फटकार भी लगाई गई थी। इसके बाद अब चार निरीक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया गया है।


Share This Article
Advertisement Carousel