Share This Article रायपुर, 16 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ के एम्स रायपुर ने चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में दो मृतक दाताओं की किडनी का सफल प्रत्यारोपण किया है इससे लंबे समय से डायलिसिस करा रहे दो गंभीर मरीजों को नया जीवन मिला है। यह संभव हुआ 10वीं कक्षा के छात्र जितेंद्र दीप के परिजनों के संवेदनशील फैसले से, जिन्होंने ब्रेन डेड घोषित होने के बाद उसके अंगदान की सहमति दी। 16वें मृतक अंगदाता बने जितेंद्र रायपुर निवासी 20 वर्षीय जितेंद्र दीप 9 नवंबर को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए थे। 14 नवंबर को उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया। दुख की इस घड़ी में परिवार ने उनकी दोनों किडनी और कॉर्निया दान करने का निर्णय लिया। जितेंद्र छत्तीसगढ़ के 16वें मृतक अंगदाता बने। तीन और सात साल से डायलिसिस पर थे मरीज अंगदान से मिली पहली किडनी महासमुंद जिले के बसना निवासी 46 वर्षीय मरीज को लगाई गई, जो तीन वर्षों से डायलिसिस पर थे। दूसरी किडनी धमतरी के 39 वर्षीय मरीज को प्रत्यारोपित की गई, जो सात वर्षों से किडनी फेल्योर से जूझ रहे थे। 12 घंटे से अधिक चली सर्जरी यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और एनेस्थीसियोलॉजी की संयुक्त टीम ने दोनों जटिल प्रत्यारोपण पूरे किए। फिलहाल दोनों मरीजों की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। एम्स में अब तक 125 प्रत्यारोपण एम्स रायपुर में अब तक 125 किडनी ट्रांसप्लांट हो चुके हैं। इनमें 48 प्रत्यारोपण वर्ष 2026 में किए गए हैं। संस्थान ने अंगदाता परिवार के फैसले को मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल बताया है। Share This Article Post navigation PM SVANidhi Mahotsav : 2500 लोगों का भोजन, दर्जनों स्टॉल, फिर भी प्लास्टिक गायब..! रायपुर के स्वनिधि महोत्सव ने पेश की मिसाल