Share This Article

रायपुर, 17 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के राष्ट्रीय पादप आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो (NBPGR) में नौकरी का अवसर है।

संस्थान ने NAIF योजना के तहत यंग प्रोफेशनल-II के पद पर भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 23 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

ई-मेल से भेजना होगा आवेदन

इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में ई-मेल के माध्यम से भेजना होगा। आवेदन 23 नवंबर 2026 तक या उससे पहले [email protected] पर भेजे जा सकते हैं।

कहां मिलेगी भर्ती की पूरी जानकारी ?

अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले पद की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, पारिश्रमिक, चयन प्रक्रिया और अन्य शर्तों की जानकारी आधिकारिक विज्ञापन से प्राप्त करने की सलाह दी गई है।

इसके लिए ICAR-NBPGR की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती विज्ञापन देख सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट: https://nbpgr.org.in/nbpgr2023/advertisement/

आवेदन का माध्यम: ई-मेल
ई-मेल: [email protected]


Share This Article
Advertisement Carousel