CG Board Practical Exam 2027CG Board Practical Exam 2027
Share This Article

रायपुर, 17 नवंबर 2026।CG Board Practical Exam 2027 : छत्तीसगढ़ बोर्ड की वर्ष 2027 की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के नियमित छात्र-छात्राओं की प्रायोगिक परीक्षाओं की समय-सीमा निर्धारित कर दी है। मंडल के अनुसार, प्रायोगिक परीक्षाओं के साथ प्रायोजना कार्य भी 1 जनवरी से 20 जनवरी 2027 के बीच पूरे कराए जाएंगे।

मान्यता प्राप्त स्कूलों में आयोजित होंगी परीक्षाएं

माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि सभी मान्यता प्राप्त संस्थानों में निर्धारित अवधि के दौरान प्रायोगिक परीक्षा और प्रायोजना कार्य आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए संबंधित स्कूलों के प्राचार्यों को आवश्यक निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

स्कूलों को समय-सीमा का करना होगा पालन

मंडल ने स्पष्ट किया है कि प्रायोगिक परीक्षाओं और प्रोजेक्ट कार्यों का आयोजन तय कार्यक्रम के अनुसार कराया जाए। हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के नियमित विद्यार्थियों को अपने विद्यालय से परीक्षा की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी गई है।

आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड हुए दिशा-निर्देश

प्रायोगिक परीक्षा और प्रायोजना कार्य से संबंधित निर्देश छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। विद्यार्थी, अभिभावक और स्कूल प्रबंधन वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी देख सकते हैं।


Share This Article
Advertisement Carousel