Share This Article

रायपुर, 18 नवम्बर 2026 / ETrendingIndia / सरदार वल्लभभाई राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (SVNIT), सूरत ने सहायक प्रोफेसर ग्रेड-1 (पे लेवल-12) के 17 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इंजीनियरिंग, विज्ञान और मानविकी सहित विभिन्न विषयों में योग्य भारतीय नागरिक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इन विभागों में होगी भर्ती

भर्ती यांत्रिक, विद्युत, इलेक्ट्रॉनिक्स, रसायन इंजीनियरिंग, कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रसायन विज्ञान, भौतिकी, गणित तथा मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान तथा गणित एवं वानविकी से संबंधित विभागों के लिए है।

आरक्षण का प्रावधान

कुल 17 पदों में अनारक्षित वर्ग के 8, अन्य पिछड़ा वर्ग के 3, अनुसूचित जाति के 1 और अनुसूचित जनजाति के 5 पद शामिल हैं। दिव्यांगजन के लिए नियमानुसार 4 प्रतिशत आरक्षण लागू होगा।

वेतन और आवेदन प्रक्रिया

चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-12 के तहत 1,01,500 से 1,67,400 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ नियमानुसार भत्ते मिलेंगे।

इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान की भर्ती वेबसाइट https://svnitrec.samarth.edu.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन का प्रिंटआउट हस्ताक्षरित कर आवश्यक प्रमाण-पत्रों एवं दस्तावेजों के साथ संस्थान के उप कुलसचिव (स्थापना), SVNIT, सूरत के पते पर भेजना अनिवार्य है।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 30 नवंबर 2026, शाम 5 बजे तक।
  • हस्ताक्षरित आवेदन पहुंचने की अंतिम तिथि: 7 दिसंबर 2026।

पात्रता, शैक्षणिक योग्यता और आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.svnit.ac.in पर जाएं।


Share This Article
Advertisement Carousel