Share This Article रायपुर, 18 नवंबर 2026/ ETrendingIndia / जिला चिकित्सालय पंडरी, रायपुर में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में नेत्र विभाग में आधुनिक ऑटो रिफ्रैक्टोमीटर मशीन स्थापित की गई है। इस मशीन की सहायता से अब मरीजों की आंखों की जांच कम समय में अधिक सटीकता के साथ की जा सकेगी। साथ ही चश्मे का सही नंबर निर्धारित करने में भी सुविधा होगी। आधुनिक मशीन का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. संजय तिवारी, आरएमओ डॉ. लक्ष्मेंद्र यादव, मेडिकल ऑफिसर डॉ. कुश पांडे, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋचा खंडेलवाल, वरिष्ठ नेत्र सहायक अधिकारी श्री संजय पाटिल एवं श्रीमती लक्ष्मी मिश्रा की उपस्थिति में किया गया। Share This Article Post navigation नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास को मिली रफ्तार, कांकेर में 174 करोड़ से बने 24 बड़े पुल भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साडिय़ां, बेलमेटल शिल्प और वनोपज उत्पादों ने खींचा लोगों का ध्यान