Share This Article रायपुर, 19 नवंबर 2026/ ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE), रायपुर द्वारा वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) और हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) परीक्षा के नियमित विद्यार्थियों के लिए प्रायोगिक परीक्षाओं (Practical Exams) और प्रायोजना कार्यों (Project Works) की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। ये परीक्षाएं 01 जनवरी से 20 जनवरी 2027 के बीच प्रदेश की सभी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में प्रायोगिक परीक्षा संपन्न होंगी। वेबसाइट पर उपलब्ध हैं विस्तृत दिशा-निर्देश छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस संबंध में राज्य के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्राचार्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश भेज दिए गए हैं। प्रायोगिक परीक्षा के सुचारू संचालन और अन्य तकनीकी औपचारिकताओं से जुड़ी विस्तृत जानकारी मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर अपलोड कर दी गई है। विद्यालयों और विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय-सीमा के भीतर अपनी प्रायोगिक परीक्षाओं और प्रोजेक्ट कार्यों से जुड़ी समस्त तैयारियां पूरी कर लें। Share This Article Post navigation ‘स्वामित्व योजना’ : छत्तीसगढ़ में 16 हजार गांवों का ड्रोन से सर्वेक्षण… 10 लाख अधिकार अभिलेखों का वितरण छत्तीसगढ़ : हर शनिवार स्कूलों में एक घंटे योग, खेलकूद, स्काउट और एनसीसी गतिविधियां करने पर जोर…