Diamond Mine PannaDiamond Mine Panna
Share This Article

पन्ना, 21 नवंबर 2026। Diamond Mine Panna : मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में किस्मत ने एक ऑटो रिक्शा चालक का साथ दिया है। यहां सोनू रैकवार को अपनी उथली हीरे की खदान में महज 15 दिन की खुदाई के बाद 3.17 कैरेट का बेशकीमती हीरा मिला है।

इसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। हीरा मिलने की खबर से सोनू के परिवार में खुशी का माहौल है।

पट्टा लेकर शुरू की थी खुदाई

अधिकारियों के मुताबिक, सोनू रैकवार पन्ना के रानीपुर क्षेत्र में ऑटो रिक्शा चलाकर अपना जीवनयापन करते हैं। अतिरिक्त कमाई और बेहतर भविष्य की उम्मीद में उन्होंने जमीन का पट्टा लेकर उथली हीरे की खदान शुरू की थी।

नीलामी से मिलेगी हीरे की कीमत

करीब 15 दिनों तक लगातार मेहनत करने के बाद उनकी किस्मत चमक गई और खदान से 3.17 कैरेट का हीरा निकला। इसकी बाजार में अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये है। हीरे की सरकारी नीलामी की प्रक्रिया के बाद मिलने वाली राशि से सोनू अपने परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर कर सकेंगे।


Share This Article
Advertisement Carousel