Share This Article नई दिल्ली, 21 नवंबर 2026। Bharat Mandapam : नक्सलवाद और चुनौतियों के लिए पहचाने जाने वाले छत्तीसगढ़ की बदलती तस्वीर अब देश-दुनिया के सामने उभर रही है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के दौरान 20 नवंबर को आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य दिवस समारोह में प्रदेश की जनजातीय विरासत, लोक संस्कृति, हस्तशिल्प और औद्योगिक संभावनाओं की शानदार झलक देखने को मिली। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया। निवेश और रोजगार की संभावनाओं पर जोर राज्यपाल रमेन डेका ने इस्पात, सीमेंट, ऊर्जा, खाद्य प्रसंस्करण और विनिर्माण क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं बताते हुए उद्योगपतियों को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कृषि आधारित उद्योगों और लघु वनोपज के प्रसंस्करण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया। नक्सलवाद से आगे बढ़कर विकास की नई पहचान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान तेजी से बदल रही है। बस्तर सहित प्रदेश के वे क्षेत्र, जिनकी चर्चा कभी नक्सलवाद के संदर्भ में होती थी, अब अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जनजातीय संस्कृति और विकास की संभावनाओं के लिए पहचान बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य गठन के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ वे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में शामिल हुए हैं। सात लोकनृत्यों ने बिखेरे संस्कृति के रंग समारोह में गौर, गौरा-गौरी, भोजली, राउत नाचा, सुआ, पंथी और करमा नृत्य की प्रस्तुतियों ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता को जीवंत कर दिया। पारंपरिक वेशभूषा, मांदर और ढोल की थाप ने दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया। बस्तर की कला से कोसा सिल्क तक आकर्षण मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ पवेलियन का भ्रमण कर बस्तर की बेलमेटल कला, चांपा के कोसा सिल्क, जनजातीय आभूषण, हथकरघा और कोदो-कुटकी-रागी उत्पादों का अवलोकन किया। चित्रकोट जलप्रपात का 3डी वर्चुअल रियलिटी अनुभव भी आकर्षण का केंद्र रहा। इस आयोजन ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के साथ औद्योगिक विकास, पर्यटन, स्थानीय उद्यमिता और रोजगार की संभावनाओं को राष्ट्रीय मंच पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। Share This Article Post navigation CM Jan Darshan : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर गुरुवार को… सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात Electric Locomotive Maintenance : भाप से इलेक्ट्रिक युग तक पहुंचा रायपुर का लोको शेड… ₹175 करोड़ से होगा विस्तार