Share This Article बिलासपुर, 21 नवंबर 2026। Champa Non Interlocking : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-झारसुगुड़ा रेलखंड पर चौथी रेल लाइन परियोजना का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। इसके तहत चांपा स्टेशन को चौथी रेल लाइन से जोड़ने के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) का महत्वपूर्ण कार्य किया जाएगा। साथ ही चांपा-जांजगीर नैला सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग प्रणाली स्थापित की जाएगी। इन कार्यों के चलते 6 से 18 दिसंबर 2026 के बीच कई यात्री ट्रेनें रद्द रहेंगी, कुछ ट्रेनों का परिचालन बिलासपुर तक सीमित रहेगा और कई गाड़ियां देरी से रवाना होंगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है। 206 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन परियोजना बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच 206 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। यह रेल मार्ग उत्तर और दक्षिण भारत को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण एवं व्यस्त रेल कॉरिडोर है। परियोजना पूरी होने से रेल मार्ग की क्षमता बढ़ेगी और यात्री व मालगाड़ियों के बढ़ते दबाव का बेहतर प्रबंधन किया जा सकेगा। इससे ट्रेनों के सुचारू और समयबद्ध परिचालन के साथ भविष्य में नई यात्री ट्रेनें चलाने के लिए अतिरिक्त रेल मार्ग उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी। 6 से 18 दिसंबर तक ये ट्रेनें रहेंगी रद्द रेलवे के अनुसार, 6 से 17 दिसंबर तक बिलासपुर से चलने वाली 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी। 7 से 18 दिसंबर तक 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर का परिचालन भी रद्द रहेगा। 6 से 17 दिसंबर तक 68746 रायपुर-गेवरारोड मेमू पैसेंजर और 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेंगी। वहीं, 7 से 18 दिसंबर तक 68745 गेवरारोड-रायपुर मेमू पैसेंजर और 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर नहीं चलेंगी। 7 से 18 दिसंबर तक 68734/68733 बिलासपुर-गेवरारोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर, 68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर और 68737/68738 रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेंगी। इसी अवधि में 58210 बिलासपुर-गेवरारोड पैसेंजर भी रद्द रहेगी। कई ट्रेनों का सफर बिलासपुर तक सीमित 7 से 18 दिसंबर तक 68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन पर ही समाप्त होगी और वहीं से प्रारंभ होगी। इस दौरान झारसुगुड़ा-बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा। इसी अवधि में 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन से रवाना होगी। कोरबा-बिलासपुर के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी। 18517 कोरबा-विशाखापट्टनम लिंक एक्सप्रेस भी बिलासपुर से प्रारंभ होगी और कोरबा-बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी। 6 से 17 दिसंबर तक 18518 विशाखापट्टनम-कोरबा लिंक एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन पर ही समाप्त होगी। बिलासपुर-कोरबा के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा। 10 और 12 दिसंबर को 12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन पर समाप्त होगी। बिलासपुर-रायगढ़ के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी। वहीं, 12 और 14 दिसंबर को 12409 रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर से प्रारंभ होगी और रायगढ़-बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी। कई एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों देरी से होंगी रवाना रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 10 से 14 दिसंबर तक 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस निर्धारित समय से 3 घंटे देरी से रवाना होगी। 12809 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस 10 से 14 दिसंबर तक 2 घंटे 30 मिनट देरी से चलेगी। 11 से 15 दिसंबर तक 12070 गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस और 18249 रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 2 घंटे देरी से रवाना होंगी। 10 से 12 दिसंबर तक 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस 9 घंटे देरी से चलेगी। 12 से 14 दिसंबर तक 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 7 घंटे देरी से रवाना होगी। 11 और 12 दिसंबर को 12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस 3 घंटे 15 मिनट देरी से चलेगी। 14 दिसंबर को 12880 भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस 4 घंटे 15 मिनट और 15 दिसंबर को 22866 पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस 4 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी। 13, 14 और 15 दिसंबर को 20807 विशाखापट्टनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस तथा 18239 कोरबा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस निर्धारित समय से 1 घंटे देरी से रवाना होंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए हसदेव एक्सप्रेस बनेगी पैसेंजर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 7 से 18 दिसंबर तक 18250/18249 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे के अनुसार, नॉन-इंटरलॉकिंग और ऑटो सिग्नलिंग से जुड़े कार्य रेल परिचालन को अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाने के लिए किए जा रहे हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि दिसंबर में यात्रा की योजना बनाते समय ट्रेन के रद्द होने, आंशिक रूप से संचालित होने और विलंब से रवाना होने की जानकारी अवश्य जांच लें। Share This Article Post navigation Electric Locomotive Maintenance : भाप से इलेक्ट्रिक युग तक पहुंचा रायपुर का लोको शेड… ₹175 करोड़ से होगा विस्तार Raipur Seva Park : रायपुर में बनेगा ‘सेवा पार्क’, जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर जरूरतमंदों को दे सकेंगे उपहार