Share This Article रायपुर, 22 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बस्तर फाइटर आरक्षक के 375 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। पुलिस विभाग ने इसके लिए जिले के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। 10वीं पास युवा इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं, जबकि अनुसूचित जनजाति और नक्सल प्रभावित परिवारों के अभ्यर्थियों को 5वीं पास होने पर भी पात्रता मिलेगी। महत्वपूर्ण तिथियां आवेदन शुरू होने की तिथि : 2 नवंबर 2026 आवेदन की अंतिम तिथि : 12 दिसंबर 2026 आवेदन जमा करने का समय : शाम 5 बजे तक। शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा सामान्य अभ्यर्थियों के लिए मध्यप्रदेश या छत्तीसगढ़ के विद्यालय से 10वीं पास होना अनिवार्य है। अनुसूचित जनजाति तथा नक्सल प्रभावित परिवारों के उम्मीदवार 5वीं पास होने पर भी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 18 से 28 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी। कितना मिलेगा वेतन? चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-4 के अनुसार वेतन तथा शासन द्वारा स्वीकृत अन्य भत्ते दिए जाएंगे। शारीरिक मापदंड पुरुष अभ्यर्थियों के लिए वर्ग के अनुसार न्यूनतम ऊंचाई 150 से 163 सेंटीमीटर तथा महिलाओं के लिए 148 से 153 सेंटीमीटर निर्धारित है। पुरुष उम्मीदवारों के लिए सीने का निर्धारित माप भी अनिवार्य होगा। ऐसे होगा चयन चयन प्रक्रिया में दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक माप, शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा 100, लिखित परीक्षा 50 और साक्षात्कार के 20 अंक निर्धारित हैं। स्थानीय बोली के ज्ञान सहित अन्य योग्यताओं के लिए अधिकतम 30 बोनस अंक भी मिलेंगे। कहां जमा करें आवेदन? अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा अथवा विज्ञापन में उल्लेखित संबंधित पुलिस अनुविभागीय कार्यालयों में जमा कर सकते हैं। डाक से आवेदन भेजने पर पंजीकृत डाक का उपयोग करना अनिवार्य है। Share This Article Post navigation नारायणपुर में बस्तर फाइटर आरक्षक के 383 पदों पर भर्ती… 12 दिसंबर तक करें आवेदन उत्तर बस्तर कांकेर में बस्तर फाइटर आरक्षक भर्ती : 12 दिसंबर तक करें आवेदन, 10वीं पास युवाओं को मौका