Share This Article रायपुर, 22 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में बस्तर फाइटर आरक्षक के 383 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए केवल नारायणपुर जिले के स्थानीय निवासी आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 2 नवंबर से 12 दिसंबर 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-4 के अनुसार वेतन मिलेगा। वर्गवार 383 पदों पर होगी भर्ती भर्ती में अनारक्षित वर्ग के 42, अन्य पिछड़ा वर्ग के 53, अनुसूचित जाति के 20 और अनुसूचित जनजाति के 268 पद शामिल हैं। शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा सामान्य अभ्यर्थियों के लिए छत्तीसगढ़ या मध्यप्रदेश के विद्यालय से 10वीं उत्तीर्ण होना जरूरी है। अनुसूचित जनजाति तथा नक्सल प्रभावित परिवारों के अभ्यर्थियों को 5वीं उत्तीर्ण होने पर भी पात्रता मिलेगी। आयु सीमा 1 जनवरी 2026 को 18 से 28 वर्ष निर्धारित है। नियमानुसार आरक्षित वर्गों और महिलाओं को आयु में छूट मिलेगी। शारीरिक मापदंड अनिवार्य पुरुष अभ्यर्थियों की न्यूनतम ऊंचाई सामान्य वर्ग,sc, obc के लिए 163 सेमी और अनुसूचित जनजाति के लिए 150 सेमी निर्धारित है। महिलाओं के लिए यह क्रमशः 153 और 148 सेमी है। पुरुष उम्मीदवारों के लिए सीने का निर्धारित माप भी अनिवार्य होगा। शारीरिक परीक्षा और लिखित टेस्ट से चयन चयन प्रक्रिया में दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक माप, शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हैं। शारीरिक परीक्षा 100, लिखित परीक्षा 50 और साक्षात्कार 20 अंकों का होगा। इसके अलावा पात्र उम्मीदवारों को विभिन्न योग्यताओं के लिए अधिकतम 30 बोनस अंक मिलेंगे। यहां जमा करें आवेदन आवेदन पुलिस अधीक्षक कार्यालय नारायणपुर तथा छोटेडोंगर और बेनूर स्थित अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कार्यालयों में जमा किए जा सकते हैं। डाक से आवेदन भेजने पर पंजीकृत डाक का उपयोग करना होगा। Share This Article Post navigation Scholarship Portal 2026-27 : संस्था एवं पाठ्यक्रम परिवर्तन के लिए 30 नवंबर तक आवेदन सुकमा में बस्तर फाइटर आरक्षक के 375 पदों पर भर्ती… 12 दिसंबर तक करें आवेदन