Share This Article रायपुर, 26 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की खींचतान जारी है। ऐसे में सपा गुरुवार को अपना मेनिफेस्टो जारी करने जा रही है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने एक बार फिर सपा पर निशाना साधते हुए साफ कहा कि वे कमजोर सीटें स्वीकार नहीं करेंगे। ‘हम भीख नहीं मांग रहे’ नई दिल्ली में इमरान मसूद ने कहा, “हम कमजोर सीट नहीं लेंगे। ये बिल्कुल कंफर्म है कि अगर आप हमें कमजोर सीट देंगे, तो हम नहीं लेंगे।” सपा की ओर से 26 सीटें देने की चर्चा पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि क्या कांग्रेस ने उनसे 26 सीटों की भीख मांगी है? “आप अपनी 26 सीटें अपने पास रखिए। हमारा फैसला हमारी पार्टी लेगी।” उन्होंने सपा के शीर्ष नेतृत्व को ललकारते हुए कहा कि जो सीटें वे कांग्रेस को देना चाहते हैं, उन पर खुद लड़ लें। “अगर आपको उन पर जीतने की इतनी क्षमता दिखाई दे रही है, तो आप उन सीटों पर लड़िए। हम क्यों लड़ेंगे? हमें वहीं लड़ना है, जहां हम रिजल्ट दे पाएंगे। हमारी जीतने की क्षमता तय करने का अधिकार हमारी पार्टी का है, सपा का नहीं।” गठबंधन का फैसला राहुल गांधी के हाथ गठबंधन को लेकर मसूद ने कहा कि अब आगे का फैसला राहुल गांधी करेंगे। वे खुद सकारात्मक सोच रखते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ दौरे पर उन्होंने बताया कि पार्टी के निर्देश के अनुसार ही आगे बढ़ा जाएगा। सीट शेयरिंग की अगली बैठक के बारे में उन्होंने कोई जानकारी न होने की बात कही। सपा के अलग से मेनिफेस्टो जारी करने पर उन्होंने कहा कि गठबंधन का मतलब संयुक्त प्रेस वार्ता होता है, लेकिन यहां कुछ और हो रहा है। पुरानी सीटों का जिक्र इमरान मसूद ने याद दिलाया कि जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे, तब कांग्रेस ने 107 सीटों पर चुनाव लड़ा था। अब जब मुख्यमंत्री पद जीतना है, तो उससे कम सीटों का कोई मतलब नहीं है। सपा के साथ गठबंधन न होने पर मायावती के साथ जाने की संभावनाओं पर उन्होंने कहा कि ऐसी हवा-हवाई बातें क्यों हो रही हैं, जिनका कोई आधार नहीं होना चाहिए। गठबंधन में सब कुछ सही है या नहीं, इस पर उन्होंने कहा कि अभी तक वैसा दिखाई नहीं दे रहा, जो हो रहा है वह सबके सामने है। Share This Article Post navigation CM Yogi Adityanath Mother Death : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस