Share This Article लखनऊ, 15 नवंबर 2026। UP Youth Scheme 2026 : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को डिजिटल शिक्षा और रोजगार से जोड़ने के लिए बड़ा ऐलान किया है। स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजना के दूसरे चरण की शुरुआत करते हुए उन्होंने 25 लाख अतिरिक्त युवाओं को टैबलेट देने की घोषणा की। साथ ही, 26 जनवरी तक एक लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र देने का लक्ष्य रखा है। 53 हजार विद्यार्थियों को मिले टैबलेट लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में लखनऊ, सीतापुर, हरदोई और उन्नाव के 53 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। योजना के पहले चरण में 60 लाख युवाओं को डिजिटल उपकरण दिए जा चुके हैं। इन टैबलेट में इन्फोसिस के सहयोग से 18 हजार से अधिक पाठ्यक्रमों की मुफ्त डिजिटल सामग्री उपलब्ध होगी। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डीप टेक और कौशल विकास से जुड़े विषय शामिल हैं। 26 जनवरी तक रोजगार का लक्ष्य योगी ने बताया कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में 9.50 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। अब एक लाख से अधिक नियुक्तियां करने की तैयारी है। इनमें 42 हजार होमगार्डों की भर्ती भी शामिल है। स्टार्टअप और उद्योगों से बढ़ेंगे अवसर मुख्यमंत्री के अनुसार, प्रदेश में 25 हजार से अधिक स्टार्टअप सक्रिय हैं और 96 लाख एमएसएमई इकाइयों से तीन करोड़ से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला है। उन्होंने युवाओं से नौकरी पाने के साथ रोजगार देने वाला बनने का आह्वान किया। Share This Article Post navigation 2007 CRPF Attack Case : रामपुर CRPF कैंप हमले के आरोपी रहे मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, जेल से रिहा होने के एक साल बाद वारदात