रायपुर 10 अक्तूबर 2025 / ETrendingIndia / PGCIL Recruitment for Apprenticeship Posts, Apply by October 16 / PGCIL अप्रेंटिसशिप भर्ती , पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने ट्रेड अप्रेंटिसशिप पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन 16 अक्टूबर 2025 तक www.powergrid.in पर किए जा सकेंगे।
पदानुसार 10वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, बीई/बीटेक या बीएससी धारक उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं। न्यूनतम् आयु सीमा 18 वर्ष तयं की गई है। आवेदन निशुल्क रहेगा।
उम्मीदवारों को NATS/NAPS पंजीकरण, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आयु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बैंक विवरण, पासपोर्ट फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे।
