Share This Article

रायपुर, 12 अक्टूबर 2025 / ETrendingIndia / Railway Ministry announces bumper vacancy: Applications invited for 8850 posts in non-technical popular categories (graduates and under-graduates) / रेलवे गैर तकनीकी भर्ती 2025 , भारतीय रेलवे ने युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर देते हुए रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के माध्यम से दो प्रमुख भर्ती सूचनाएं जारी की हैं — केंद्रीकृत रोजगार सूचना (CEN) संख्या 06/2025 और 07/2025। ये भर्तियां विभिन्न गैर तकनीकी लोकप्रिय कोटियों (स्नातक व पूर्व स्नातक) के पदों के लिए की जाएंगी। यह संकेतात्मक सूचना है.

CEN 06/2025 (स्नातक स्तर) के अंतर्गत कुल 5800 रिक्तियां घोषित की गई हैं। इनमें पद हैं —मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट पर्यवेक्षक, स्टेशन मास्टर, मालगाड़ी प्रबंधक, कनिष्ठ लेखा सहायक सह टंकक, वरिष्ठ लिपिक सह टंकक,
यातायात सहायक.

वहीं, CEN 07/2025 (पूर्व स्नातक स्तर) के अंतर्गत कुल रिक्तियां 3050 हैं. इनके पद है-वाणिज्यिक सह टिकट लिपिक, लेखा लिपिक सह टंकक, कनिष्ठ लिपिक सह टंकक, ट्रेन लिपिक.

आवेदन प्रक्रिया CEN 06/2025 के लिए 21 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 20 नवम्बर 2025 (रात 11:59 बजे तक) चलेगी। वहीं CEN 07/2025 के लिए आवेदन 28 अक्टूबर 2025 से 27 नवम्बर 2025 तक किए जा सकेंगे।

विस्तृत जानकारी और ऑनलाइन
आवेदन प्रक्रिया के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड RRB और प्रतिभागी रेल भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन किया जा सकता हैं।

प्रतिभागी रेल भर्ती बोर्ड है- अहमदाबाद ,अजमेर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर ,बिलासपुर, चंडीगढ़, चेन्नई ,गोरखपुर, गुवाहाटी, जम्मू श्रीनगर, कोलकाता, मालदा, मुंबई ,मुजफ्फरपुर ,पटना ,प्रयागराज, राँची, सिकंदराबाद, सिलीगुड़ी और तिरुवनंतपुरम्.