Share This Article रायपुर 12 अक्टूबर 2025 / ETrendingIndia / Sainik School, Korukonda invites applications for contractual recruitment to academic and administrative posts / सैनिक स्कूल कोरुकोंडा भर्ती , रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित सैनिक स्कूल कोरुकोंडा ने विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक पदों पर संविदात्मक भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। शैक्षणिक पदों टीजीटी (गणित) , काउंसलर , घुड़सवारी प्रशिक्षक, शिल्प एवं कार्यशाला प्रशिक्षक और बैंड मास्टर के 1- 1 पद है. प्रशासनिक पद में चिकित्सा अधिकारी,नर्सिंग सिस्टर (महिला) और अवर श्रेणी लिपिक के 1- 1 पद है. सभी पद संविदा (Contract) के आधार पर भरे जाएंगे। आवेदन भेजने का पता है — प्रधानाचार्य, सैनिक स्कूल कोरुकोंडा, जिला विजयनगरम (आंध्र प्रदेश) – 535214। आवेदन करने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार के प्रकाशन के 21 दिन के भीतर है. इसका प्रकाशन रोजगार समाचार के 4 अक्तूबर 2025 के अंक में हुआ है. इस संबंध में स्कूल की वेबसाइट www.sainikschoolkorukonda.org का अवलोकन कर निर्धारित प्रपत्र में आवेदन जमा किए जा सकते हैं। Share This Article Post navigation रेलवे में जूनियर इंजीनियर समेत 2570 पदों पर भर्ती, आवेदन 31 अक्टूबर से शुरू भारतीय सेना में अधिकारी प्रविष्टि : 10+2 टी ई एस 55 कोर्स हेतु आवेदन 13 नवम्बर तक आमंत्रित