रायपुर 20 अक्टूबर 2025 / ETrendingIndia / Kedarnath Yatra to be made easier with a 12.9 km ropeway from Sonprayag through beautiful valleys / केदारनाथ रोपवे परियोजना , उत्तराखंड की भव्य, खूबसूरत और सुरम्य पहाड़ियों तथा आध्यात्मिक धरोहर के बीच स्थित केदारनाथ धाम अब और करीब आने जा रहा है।
हिमालय की गोद में बसे इस पवित्र तीर्थ तक पहुंचना अब श्रद्धालुओं के लिए अधिक। आसान होगा, क्योंकि अडाणी ग्रुप को सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 12.9 किलोमीटर लंबा रोपवे बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।
केदारनाथ रोपवे परियोजना , यह परियोजना उत्तराखंड के पर्यटन परिदृश्य को नया आयाम देगी। जहां अब तक श्रद्धालुओं को लगभग 9 घंटे की कठिन पैदल चढ़ाई करनी पड़ती थी, वहीं रोपवे के शुरू होने के बाद यह सफर सिर्फ 36 मिनट में पूरा हो जाएगा। इस रोपवे का निर्माण लगभग 6 साल में पूरा होने का अनुमान है और इसके बाद अडाणी ग्रुप इसे 29 वर्षों तक संचालित करेगा।

सोनप्रयाग, जो मंदाकिनी और सोनगंगा नदियों के संगम पर स्थित है, केदारनाथ यात्रा का प्रमुख पड़ाव है। वहीं, केदारनाथ धाम न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि प्राकृतिक सौंदर्य और हिमालयी शांति का अद्भुत संगम भी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह रोपवे परियोजना राज्य के पर्यटन, अर्थव्यवस्था और स्थानीय रोजगार को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी, साथ ही श्रद्धालुओं की यात्रा को और सुरक्षित, सहज और आकर्षक बनाएगी।
