Illegal encroachments removedIllegal encroachments removed
Share This Article

रायपुर, 07 नवंबर 2025/ ETrendingIndia / Illegal encroachments removed from Housing Board shops; Kabir Nagar team takes action / हाउसिंग बोर्ड अवैध कब्जा कार्रवाई , छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, रायपुर द्वारा आज कबीर नगर रायपुर संभाग एवं संपदा शाखा की संयुक्त टीम ने टाटीबंध क्षेत्र स्थित हाउसिंग बोर्ड की दुकानों से अवैध कब्ज़े हटाने की कार्रवाई की। यह कार्रवाई गृह निर्माण मंडल के आदेशानुसार पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में शांतिपूर्ण एवं विधिसम्मत ढंग से संपन्न हुई।

वर्ष 2008 से कब्जाधारियों द्वारा दुकानों पर अनधिकृत रूप से कब्जा किया गया था। इनमें श्रीमती कुसुम शर्मा (दुकान क्रमांक 01), श्री विजय बोथरा (दुकान क्रमांक 02) एवं श्री जगदंबा पाल (दुकान क्रमांक 08) शामिल हैं।

प्रारंभ में इन दुकानों को किराया अनुबंध पर आवंटित किया गया था, किंतु लंबे समय से किराया नहीं चुकाया गया और हाउसिंग बोर्ड द्वारा जारी किए गए नोटिसों का कोई जवाब नहीं दिया गया। बोर्ड द्वारा कब्जाधारियों को दुकानें वैधानिक रूप से खरीदने का अवसर भी प्रदान किया गया, परंतु उन्होंने कोई रुचि नहीं दिखाई. परिणाम स्वरूप, गृह निर्माण मंडल को वैधानिक प्रक्रिया के तहत अवैध कब्ज़ा हटाने की कार्रवाई करनी पड़ी।

आज की कार्रवाई में संपदा अधिकारी श्री राजेश नायर, लेखापाल श्री कृष्णा सिंगौर, सहायक अभियंता श्री रुपेश साहू एवं श्रीमती शकुनतला, संपदा प्रबंधक श्रीमती संगीता तिवारी, उप अभियंता श्री शाहरुख अली, श्री राजकुमार परस्ते तथा सहायक श्री प्रवीण गुप्ता शामिल रहे।

टीम ने पुलिस बल की सहायता से दुकानों को खाली कराया और पूरी प्रक्रिया को कानूनी व पारदर्शी तरीके से संपन्न किया। कब्ज़ा हटाए जाने के बाद हाउसिंग बोर्ड ने संबंधित दुकानों को पुनः अपने अधिकार में लेकर विक्रय हेतु सुरक्षित कर लिया है।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने स्पष्ट किया है कि बोर्ड की संपत्तियों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्ज़ा सहन नहीं किया जाएगा। मंडल ने सभी किरायेदारों एवं आवंटनधारियों से अपील की है कि वे किराया एवं अनुबंध संबंधी दायित्वों का नियमित पालन करें, अन्यथा वैधानिक कार्रवाई कर संपत्तियाँ खाली कराई जाएँगी।


Share This Article