AgniveervayuAgniveervayu
Share This Article

रायपुर, 20 अगस्त 2026/  ETrendingIndia / भारतीय वायु सेना ने अग्निवीरवायु (विज्ञान विषय के अलावा) के रूप में भर्ती के लिए अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवारों को मौका दिया है। अग्निवीरवायु इनटेक 01/2027 के तहत नगालैंड के चुमोकेडिमा में महिलाओं के लिए1-2 सितंबर रिपोर्टिंग तिथि 1 सितंबर और पुरुषों के लिए 4-5 सितंबर रिपोर्टिंग 4 सितंबर तथा अंडमान-निकोबार के लिए महिलाओं के लिए लिए 1-2 सितंबर रिपोर्टिंग तिथि 1 सितंबर और पुरुषों के लिए 4-5 सितंबर रिपोर्टिंग तिथी 4 सितंबर है.

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार अविवाहित भारतीय पुरुष या महिला होना चाहिए।

जन्म 1 जुलाई 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच हुआ होना चाहिए।

12वीं/समकक्ष परीक्षा में कुल कम से कम 50% अंक और अंग्रेजी में 50% अंक जरूरी हैं।

निर्धारित इंजीनियरिंग डिप्लोमा या वोकेशनल कोर्स वाले अभ्यर्थियों के लिए भी पात्रता रखी गई है।

कहां होगी रैली?

चुमोकेडिमा (नगालैंड) की रैली में पूर्वोत्तर राज्यों के निर्धारित जिलों के उम्मीदवार और श्री विजयपुरम (अंडमान-निकोबार) की रैली में निर्धारित अधिवास वाले उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे।

इस संबंध में विस्तृत पाठ्य विवरण, मॉडल प्रश्नपत्र तथा अन्य जानकारी के लिए सीएएसबी के वेब पोर्टल https://iafrecruitment.edcil.co.in का अवलोकन किया जा सकता है.


Share This Article