DRDO JagdalpurDRDO Jagdalpur
Share This Article

जगदलपुर में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के एसएफ कॉम्प्लेक्स में जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के एक पद पर भर्ती निकली है। चयनित अभ्यर्थी को ₹37,000 प्रतिमाह फेलोशिप मिलेगी।

आवेदन विज्ञापन जारी होने की तारीख से 21 दिनों के भीतर करना होगा।

मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस के लिए मौका

JRF पद के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस विषय में योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी के पास NET/GATE सहित प्रथम श्रेणी में BE/BTech या स्नातक और परास्नातक दोनों स्तर पर प्रथम श्रेणी में ME/MTech की डिग्री होना जरूरी है।

₹37 हजार मासिक फेलोशिप

चयनित JRF को ₹37,000 प्रति माह फेलोशिप दी जाएगी। इसके अलावा नियमों के अनुसार HRA और चिकित्सा सुविधाएं भी मिलेंगी। फेलोशिप की अवधि दो वर्ष होगी, जिसे नियमों के तहत बढ़ाया जा सकता है।

आयु सीमा और छूट

आवेदन की अंतिम तिथि तक अभ्यर्थी की अधिकतम उम्र 28 वर्ष होनी चाहिए। SC, ST और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार को पूरा बायोडाटा और निर्धारित आवेदन प्रारूप भरकर महाप्रबंधक, SF कॉम्प्लेक्स, जगदलपुर-494001 (छत्तीसगढ़) के पते पर भेजना होगा। आवेदन के साथ ₹10 का भारतीय पोस्टल ऑर्डर लगाना होगा। SC/ST/OBC उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है।

ध्यान रखें

सरकारी, सार्वजनिक उपक्रम या स्वायत्त संस्थाओं में कार्यरत अभ्यर्थियों को उचित माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन के लिफाफे पर आवेदित पद और विज्ञापन संख्या लिखना जरूरी है।

अधिक आवेदन होने पर लिखित परीक्षा के बाद शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया जा सकता है।

महत्वपूर्ण: यह फेलोशिप DRDO में स्थायी नियुक्ति या DRDO में समावेश का अधिकार प्रदान नहीं करती।


Share This Article